फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान से हारते ही बांग्लादेशी टीम में फेरबदल, इस खिलाड़ी पर गिरी गाज

Mon, 16 Sep 2019 03:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौम्य सरकार - फोटो : social media
विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोमवार को शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सौम्य सरकार को बाहर कर स्वदेश में खेली जा रही मौजूदा टी-20 श्रृंखला के लिए तीन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। तीन देशों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले दो मैचों में बांग्लादेश के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे।

विज्ञापन


तीसरे और चौथे मुकाबले के लिए बल्लेबाज मोहम्मद नईम, अमिनुल इस्लाम और नजमुल हुसैन को टीम में शामिल किया गया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में बांग्लादेश ने 60 रन पर छह विकेट गंवा दिये थे, टीम हालांकि तीन विकेट से मैच जीतने में सफल रही।

अफगानिस्तान के खिलाफ 32 रन तक बांग्लादेश के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गये थे और टीम यह मुकाबला 25 रन से हार गयी। इस दौरान सौम्य सरकार ने दो मैचों में सिर्फ चार रन बनाये। तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन और शफीउल इस्लाम को भी टीम में शामिल किया गया है जबकि मेहंदी हसन और यासिन अराफात को बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन


टीम: शकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, शब्बीर रहमान, मोसद्देक हुसैन, लिटन दास, अफिफ हुसैन, तईजुल इस्लाम, रुबेल हुसैन, शफीउल इस्लाम, मुस्ताफिजुर रहमान, मोहम्मद सैफुद्दीन, मोहम्मद नईम, अमीनुल इस्लाम और नजमुल हुसैन।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें