फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को BCCI ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से किया बाहर, सोशल मीडिया पर नाराजगी, भावुक हुए फैंस

Thu, 16 Jan 2020 04:03 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2020 के लिए अपने खिलाड़ियों की सालाना अनुबंध सूची जारी कर दी है। इस सूची के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार धोनी ट्रेंड करने लगे और उनके संन्यास की अटकलें और तेज हो गईं। दरअसल भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बोर्ड ने अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट से ही बाहर कर दिया है और उन्हें किसी भी ग्रेड में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन


बोर्ड द्वारा अक्तूबर 2019 से सितंबर 2020 के लिए जारी की गई सूची में कुल चार ग्रेड बनाए गए हैं जिसमें पांच नए चेहरों के साथ कुल 27 खिलाड़ियों के साथ करार किए गए हैं।

सबसे ऊपर के ए+ ग्रेड में कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को ही जगह मिली है, ऐसे ही अलग-अलग ग्रेड में अलग-अलग खिलाड़ियों को शामिल किया गया है लेकिन हैरानी की बात यह है कि शायद पहली बार ऐसा हुआ है जब दिग्गज धोनी को पूरी लिस्ट से ही बाहर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 

इसी को लेकर धोनी समर्थकों में काफी गुस्सा है और वे सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और नाराजगी जता रहे हैं। लोगों ने #ThankYouDhoni #MSDhoni के नाम से ट्रेंड चलाए और अपनी प्रतिक्रिया दी।


 
 
विज्ञापन


 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें