फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Women's World Cup: वेस्टइंडीज के खिलाफ हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना की रिकॉर्ड साझेदारी, नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

Sat, 12 Mar 2022 04:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेडन पार्क

सार

स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे विकेट के लिए 184 रन जोड़े। यह महिला विश्व कप में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले कामिनी और पूनम राउत ने 2013 में 175 रन जोड़े थे। 
 
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विश्व कप में अपने तीसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया विश्व कप की अंकतालिका में पहले पायदान पर आ गई है। भारत के लिए स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने शतक लगाए और टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया। मंधाना और कौर ने इस मैच में चौथे विकेट के लिए 184 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। महिला विश्व कप में यह भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इन दोनों ने नौ साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले साल 2013 में  कामिनी और पूनम राउत ने 175 रन की साझेदारी की थी। 
विज्ञापन


इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। यास्तिका भाटिया और स्मृति मंधाना ने शानदारु शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए तेजी से 49 रन जोड़े थे। इसके बाद भारत ने 29 रन बनाने में भारत ने तीन अहम विकेट गंवा दिए। टीम मुश्किल में आ चुकी थी। इसके बाद हरमनप्रीत ने मंधाना का साथ निभाया और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। 

हरमन का कमाल
इस मैच में हरमनप्रीत जब बल्लेबाजी करने आई थीं तब भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 78 रन था। वहीं जब वो आउट होकर पवेलियन लौटीं तो टीम सात विकेट के नुकसान पर 313 रन बना चुकी थी। पिछले मैच में भी हरमनप्रीत कौर ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया था, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाई थीं। इस मैच में मंधाना ने शुरुआत से एक छोर थामे रखा और 300 से ज्यादा का स्कोर बनाकर भारत की जीत लगभग तय कर दी थी। 
विज्ञापन


महिला विश्व कप में चौथी बार 150 रन से ज्यादा की साझेदारी
महिला विश्व कप में यह चौथा मौका था, जब भारत की किसी जोड़ी ने 150 रन से ज्यादा की साझेदारी की थी। मंधाना और कौर से पहले कामिनी और पूनम राउत ने 2013 में 175 रन जोड़े थे। वहीं 2017 विश्व कप में मिताली राज और पूनम राइत ने 157 रन की साझेदारी की थी। साल 2000 में अंजुम चोपड़ा और चंद्रकांता कौल ने 151 रन की साझेदारी की थी। मंधाना ने 2017 में भी शानदार बल्लेबाजी की थी और पूनम राउत के साथ 144 रन की साझेदारी की थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें