स्मृति मंधाना-पलाश मुछाल
- फोटो : palash muchchal (instagram)
मंधाना ने सोशल मीडिया से हटाईं शादी की तस्वीरें
इस सबके बीच स्मृति मंधाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी की तमाम तस्वीरें और वीडियो हटाकर सभी को हैरत में डाल दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर पलाश मुछाल की एक महिला के साथ प्राइवेट चैट के कुछ स्क्रीनशॉट्स भी वायरल हुए जिसे यूजर्स शादी टूटने की असली वजह मान रहे हैं। इस मामले पर जब अमर उजाला ने पलाश के परिवार के एक सदस्य से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने नाम न बताने की शर्त पर कहा, फिलहाल मामला बेहद संवेदनशील है और हम अभी इस पर कुछ नहीं कह सकते... कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।