भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना।
- फोटो : अमर उजाला
मंधाना की फॉर्म बनी भारत के लिए चिंता का विषय
भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना से इस विश्व कप में बड़ी उम्मीदें थीं। वे अपनी तकनीक, टाइमिंग और आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वह रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही थीं। हालांकि, अब तक खेले गए मैचों में वह अपनी लय नहीं पकड़ पाई हैं। शुरुआती पारियों में उनका औसत बेहद गिरा हुआ है और स्ट्राइक रेट भी प्रभावशाली नहीं रहा।
आईसीसी टूर्नामेंट्स में मंधाना का औसत प्रदर्शन
मंधाना का आईसीसी टूर्नामेंट्स में प्रदर्शन भी औसत रहा है। वनडे में जहां उनका करियर औसत 47.06 का और स्ट्राइक रेट 89.61 का है, वहीं टी20 में उनका करियर औसत 29.93 का और स्ट्राइक रेट 123.97 का है। हालांकि, महिला वनडे विश्व कप में मंधाना का औसत घटकर 34.05 का और स्ट्राइक रेट 82.94 का हो जाता है, जबकि टी20 विश्व कप में औसत घटकर 21.83 का और स्ट्राइक रेट 114.41 का हो जाता है।
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर
- फोटो : ANI
प्रतिका रावल-स्मृति मंधाना
- फोटो : BCCI