फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर महिला टी20 सुपर लीग: स्मृति मंधाना संभालेंगी महाराष्ट्र की कमान, तेजल हसबनीस को मिली उपकप्तानी

Mon, 09 Nov 2026 10:45 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में मौजूदा चैंपियन महाराष्ट्र की कप्तानी करेंगी, जबकि तेजल हसबनीस को उपकप्तान बनाया गया है। 16 सदस्यीय टीम में देविका वैद्य, अनुजा पाटिल और मुक्ता मगरे जैसी अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। 

विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में मौजूदा चैंपियन महाराष्ट्र की कप्तानी करती नजर आएंगी। 16 सदस्यीय महाराष्ट्र टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें तेजल हसबनीस को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मृति मंधाना घरेलू मैदान पर पिछले महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई वाइट-बॉल सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी के कारण टूर्नामेंट के लीग चरण में उपलब्ध नहीं थीं। सीरीज समाप्त होने के बाद ब्रेक लेकर अब वह अपनी राज्य टीम में लौट आई हैं। उनकी वापसी से महाराष्ट्र की खिताब बचाने की उम्मीदों को मजबूती मिली है। टीम ने पिछले सीजन में यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।
विज्ञापन
Trending Videos

अनुभवी खिलाड़ियों से सजी महाराष्ट्र की टीम
महाराष्ट्र की 16 सदस्यीय टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। देविका वैद्य, अनुजा पाटिल, मुक्ता मगरे और गौतमी नाइक जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे। वहीं, शिवाली शिंदे और दामिनी बांकर विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगी।

सुपर लीग में आठ टीमों के बीच होगी भिड़ंत
  • सुपर लीग चरण में जगह बनाने वाली आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है।
  • ग्रुप-ए: कर्नाटक, बड़ौदा, विदर्भ और दिल्ली।
  • ग्रुप-बी: महाराष्ट्र, आंध्र, रेलवे और मुंबई।
  • सुपर लीग के सभी मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे। मैचों का आयोजन गुजरात कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड-ए और नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ग्राउंड-बी में होगा।
विज्ञापन

14 नवंबर को आंध्र से होगा महाराष्ट्र का पहला मुकाबला
महाराष्ट्र की टीम अपने सुपर लीग अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को आंध्र के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला गुजरात कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड-ए में खेला जाएगा। इसके बाद 16 नवंबर को महाराष्ट्र का सामना रेलवे से होगा। यह मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ग्राउंड-बी में आयोजित किया जाएगा। वहीं, टीम का तीसरा और अहम मुकाबला 18 नवंबर को मुंबई के खिलाफ होगा। यह मैच गुजरात कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड-ए में खेला जाएगा।

फाइनल में जगह बनाने के लिए हर मैच अहम
सुपर लीग चरण में प्रत्येक टीम को केवल तीन मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में टीमों के पास अंक गंवाने की ज्यादा गुंजाइश नहीं होगी। दोनों ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करने वाली टीमें ही फाइनल में पहुंचेंगी। खिताबी मुकाबला 20 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम के ग्राउंड-बी में खेला जाएगा।

महाराष्ट्र की टीम
स्मृति मंधाना (कप्तान), तेजल हसबनीस (उप-कप्तान), देविका वैद्य, मुक्ता मगरे, अनुजा पाटिल, श्वेता माने, श्रद्धा पोखरकर, ज्ञानेश्वरी पाटिल, ईशा पठारे, इशिता खले, गौतमी नाइक, शिवाली शिंदे (विकेटकीपर), भक्ति मिराजकर, ईशा घुले, दामिनी बनकर (विकेटकीपर) और प्रियंका घोडके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें