भारतीय टी-20 टीम की उपकप्तान ने कहा, 'अब जबकि हम एक डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने जा रहे हैं, हमें कई चीजों पर काम करना होगा लेकिन बहुत उत्साह है। दिन-रात्रि टेस्ट मैच का हिस्सा बनने के बारे में उत्साह है। वह भी ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए यह एक बेहतरीन पल होने जा रहा है।'
मंधाना ने कहा कि वह गुलाबी गेंद से टेस्ट को लेकर रोमांचित है लेकिन अभी उनका ध्यान 16 जून से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टेस्ट पर है। उन्होंने कहा, 'अभी उस बारे में बात करना काफी जल्दी होगी। यह एक प्रक्रिया है। अपको इसका अभ्यस्त होना होगा। गुलाबी गेंद से अभ्यास शुरू करना अभी जल्दबाजी होगी क्योंकि मैच में तीन-चार महीने का समय बाकी है।' उन्होंने कहा, 'अभी हमारा ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ ड्यूक गेंद से होने वाले टेस्ट मैच पर है।'
मंधाना ने अब तक दो टेस्ट मैच खेले हैं। पहला मैच अगस्त 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ और दूसरा मैच उसी साल मैसूर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। भारत ने दोनों मैच क्रमश: छह विकेट और 34 रन से जीते थे। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट मैच मंधाना (और भारतीय टीम) के लिए छह साल में पहला मैच होगा। उन्होंने कहा, 'जब हमें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बारे में पता चला, तो पूरी टीम वास्तव में उत्साहित थी।' उन्होंने कहा, ‘‘हम सब इसका इंतजार कर रहे थे। आखिरी टेस्ट मैच जिसका मैं हिस्सा थी वह 2014 में खेला गया था। ऐसे में काफी लंबा समय हो गया जब हम सफेद कपड़े में मैदान पर नहीं उतरे।’’