फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छे प्रदर्शन के लिए घरेलू क्रिकेट में सुधार की जरूरत: मंधाना

Fri, 08 Mar 2019 06:41 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Smriti Mandhana
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना को लगता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुधार करने के लिए घरेलू क्रिकेट में अधिक निडर बल्लेबाजों की जरूरत है। भारतीय महिला टीम टी20 फॉर्मेट में लगातार 6 मैच गंवा चुकी है। उसने इंग्लैंड के खिलाफ वर्तमान सीरीज के पहले दोनों मैच गंवाए हैं। इससे पहले उसे न्यू जीलैंड से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। 

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ दोनों मैचों में भारतीय टीम 120 रन से कम का स्कोर ही बना पाई। आईसीसी की वर्ष की क्रिकेटर चुनी गईं मंधाना ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में बहुत बड़ा अंतर है। इस अंतर को कम करने की जरूरत है। घरेलू क्रिकेट से आने वाली बल्लेबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग तरह की गेंदबाजी और फील्डिंग का सामना करना पड़ता है।’ 

उन्होंने कहा, ‘हमारे घरेलू सर्किट में सुधार की जरूरत है। घरेलू क्रिकेट में थोड़ी निडरता होनी चाहिए क्योंकि अगर आप घरेलू स्तर पर बेखौफ क्रिकेट खेलते हो तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उसी तरह की क्रिकेट खेलते हो।’ इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें