भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना किया सुपर लीग के 2019 सत्र में भी वेस्टर्न स्ट्रोम के लिए खेलेगी। क्लब ने ट्विटर पर एक बयान में कहा, 'वेस्टर्न स्ट्रोम को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि स्मृति मंधाना किया सुपर लीग में फिर हमारे साथ खेलेगी।'
मंधाना ने पिछले साल लीग में 60 . 14 की औसत से 421 रन बनाए थे। भारत की जेमिमा रौद्रिगेज और दीप्ति शर्मा भी छह अगस्त से शुरू हो रहे सत्र में भाग लेंगी।