फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC WODI Team: आईसीसी की महिला वनडे टीम में तीन भारतीय, हरमनप्रीत कौर चुनी गईं कप्तान

Tue, 24 Jan 2023 04:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी की महिला वनडे टीम में भी तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। हरमनप्रीत को साल 2022 की वनडे टीम का कप्तान चुना गया है। 
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI Women/Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी ने साल 2022 के लिए महिला वनडे टीम का एलान कर दिया है। भारत की तीन खिलाड़ियों को इस टीम में शामिल किया गया है। हरमनप्रीत कौर को आईसीसी ने महिला वनडे टीम का कप्तान बनाया है। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को भी 2022 के लिए आईसीसी की वनडे टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


आईसीसी ने 2022 के लिए वनडे टीम का एलान करते हुए लिखा, "जिन खिलाड़ियों ने पिछले साल गेंद और बल्ले के साथ वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है, उन्हें आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर 2022 में चुना गया है।"

स्मृति, हरमनप्रीत और रेणुका को क्यों मिली आईसीसी टीम में जगह
स्मृति मंधाना ने 2022 में वनडे में एक शतक और छह अर्धशतक लगाए। उन्होंने विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार 123 रन हाथ की पारी खेली। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ 91, 40 और 50 रनों की पारी खेली। वहीं, हरमनप्रीत कौर ने 2022 में दो शतक और पांच अर्धशतक लगाए। इंग्लैंड के खिलाफ उनकी नाबाद 143 रन की पारी सबसे बेहतरीन थी। इसके अलावा उन्होंने पांच विकेट भी झटके। 
विज्ञापन


रेणुका सिंह ने भारत के लिए डेब्यू करने के बाद कमाल किया है। रेणुका ने 2022 में सिर्फ सात मैचों में कुल 18 विकेट लिए। श्रीलंका के खिलाफ 28 रन देकर चार विकेट उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इस साल से पहले तक रेणुका भारतीय टीम के लिए कोई मैच नहीं खेली थीं, लेकिन सिर्फ सात मैच खेलकर वह आईसीसी की टीम में जगह बनाने में सफल रही हैं। आने वाले समय में वह महिला क्रिकेट में बड़ा नाम बन सकती हैं।

साल 2022 के लिए आईसीसी की महिला वनडे टीम
एलिसा हीली (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, लॉरा वोल्डवार्ट, नैट स्कीवर, बेथ मूनी, हरमनप्रीत कौर, अमेला केर, सोफी एक्लेसटोन, अयाबोंगा खाका, रोणुका सिंह, शबनिम इस्माइल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें