फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Ranking: मंधाना रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचीं, जानें दूसरे स्थान पर कौन? हरमनप्रीत टॉप 10 में शामिल

Tue, 03 Mar 2026 03:37 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने वनडे रैंकिंग में सभी को पीछे छोड़ दिया है। आईसीसी ने मंगलवार को महिला रैंकिंग जारी की जिसमें मंधाना बल्लेबाजों में सभी से आगे निकलने में सफल रहीं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना मंगलवार को जारी आईसीसी की नवीनतम रैकिंग में बल्लेबाजों में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। मंधाना ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के दौरान दमदार प्रदर्शन किया था जिसका पुरस्कार उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 58 और 31 रन की पारियां खेली। 
विज्ञापन

वोलवार्ट से आगे निकलीं मंधाना
मंधाना के रैंकिंग में 790 अंक हो गए हैं और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लॉर वोलवार्ट को पीछे छोड़ दिया है। वोलवार्ट के 782 अंक हैं और वह फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका को मार्च और अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है जिस दौरान वोलवार्ट के पास मंधाना को पीछे छोड़ने का मौका होगा। अपने अंतिम वनडे मैच में शतक जड़ने वाली एलिसा हीली ने 744 अंक के साथ रैंकिंग में चौथे स्थान पर रहते हुए अलविदा कहा। बेथ मूनी तीसरे, जबकि एश्ले गार्डनर (724) पांचवें स्थान पर रहीं। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर नौवें स्थान के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहीं, जबकि जेमिमा रोड्रिग्स 12वें स्थान पर हैं। 

एलेना गेंदबाजों में नंबर एक पर पहुंचीं
एलेना किंग (775) गेंदबाजी सूची में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। उन्होंने लगभग चार साल तक शीर्ष पर रहीं सोफी एकलेस्टोन को पछाड़ा। गार्डनर तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलेना वनडे सीरीज में 16.71 की औसत से सात विकेट चटकाकर शीर्ष गेंदबाज रहीं। उन्होंने तीसरे और अंतिम वनडे में 33 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 185 रन की शानदार जीत दर्ज की। एलेना ने साथ ही अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग अंक भी हासिल किए। एलेना के अलावा ऑस्ट्रेलिया की तीन अन्य गेंदबाज गार्डनर (तीसरे), एनाबेल सदरलैंड (पांचवें) और किम गार्थ (आठवें) भी शीर्ष आठ में शामिल हैं।
विज्ञापन

ऑलराउंडरों में दीप्ति शीर्ष 10 में 
वनडे ऑलराउंडर की सूची में गार्डनर (516) शीर्ष पर बरकरार हैं। उन्होंने दूसरे स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज (418) पर 98 अंक की बढ़त बना रखी है। सदरलैंड (534) 23 स्थान की छलांग से 34वें स्थान पर पहुंच गई है। दीप्ति भी पांचवें स्थान के साथ ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष 10 में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें