भारत की स्मृति मंधाना आईसीसी टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में एक पायदान चढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गईं जबकि तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर गेंदबाजों में पांचवें स्थान पर हैं। सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में 60 रन बनाए। उन्हें एक पायदान का फायदा मिला और उनके 743 रेटिंग अंक हैं।
रेणुका सिंह
- फोटो : BCCI Women
गेंदबाजों में रेणुका 722 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है जिन्होंने टूर्नामेंट में सात विकेट लिए थे। इंग्लैंड की सोफी एस्सेलेटोन शीर्ष पर हैं जबकि दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और ताहलिया मैकग्रा पहले दो स्थान पर हैं।