फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Mandhana: रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुईं स्मृति मंधाना, बारबाडोस के खिलाफ हासिल की खास उपलब्धि

Thu, 04 Aug 2022 08:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्मृति मंधाना टी20 में दो हजार से ज्यादा रन बनाने वाली देश की दूसरी ओपनर बल्लेबाज बन गई हैं। इस मामले में उनसे आगे पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार महिला क्रिकेट खिलाडी स्मृति मंधाना इन दिनों शानदार फॉर्म चल रही हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 63 रन बनाने वाले स्मृति ने टी20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। वह टी20 में दो हजार से ज्यादा रन बनाने वाली देश की दूसरी ओपनर बल्लेबाज बन गई हैं। इस मामले में उनसे आगे पुरुष टीम के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने भी बतौर ओपनर दो हजार से से ज्यादा टी20 रन बनाए हैं।
विज्ञापन


मंधाना ने राष्ट्रमंडल खेलों में टीम के तीसरे मुकाबले के दौरान यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बारबाडोस के खिलाफ दूसरा रन बनाते ही बतौर ओपनर दो हजार रन पूरे कर लिए। हालांकि, उनका बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह सात गेंद पर पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें शानिका ब्रूस एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

बतौर ओपनर मंधाना और रोहित के रिकॉर्ड
बतौर ओपनर मंधाना के 79 पारियों में 2004 रन हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 27.45 है। उनके बल्ले से 14 अर्धशतक निकले हैं। मंधाना का उच्चतम स्कोर 86 रन है। रोहित शर्मा की बात करें तो बतौर ओपनर उन्होंने 96 पारियों में 33.03 की औसत से 2,973 रन बनाए हैं। इस दौरान चार शतक और 22 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 118 रन रहा है।
विज्ञापन


रोहित और मंधाना का टी20 करियर
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो रोहित शर्मा ने टी20 में 131 मैच की 123 पारियों में 3454 रन बनाए हैं। चार शतक और 27 अर्धशतक उनके नाम हैं। वह पुरुषों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, मंधाना ने 90 मैच की 88 पारियों में 2125 रन बनाए हैं। उन्होंने 15 अर्धशतक लगाए हैं।

भारत ने बारबाडोस को 100 रन से हराया
बारबाडोस से मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने 100 रनों की धमाकेदार जीत दर्ज की। भारतीय महिला क्रिकेट टीम राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम इस जीत के बाद ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर काबिज है। वहीं, बारबाडोस और पाकिस्तान की टीम बाहर हो चुकी है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में बारबाडोस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 62 रन ही बना सकी।  टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह ठाकुर ने चार विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें