फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरीज में तीसरे शतक के साथ स्मिथ ने बनाया कभी न टूटने वाला रिकॉर्ड

Sat, 25 Mar 2017 04:31 PM IST
amarujala.com- Written by : मोहित
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ (फाइल फोटो) - फोटो : espncricinfo
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में कप्तान स्टीव स्मिथ ने एक कीर्तिमान रच दिया है। स्मिथ एक ही सीरीज में तीन सेंचुरी लगाने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का 20वां शतक है।
विज्ञापन


अपनी 111 रनों की पारी के दौरान उन्होंने 14 चौक्कें जमाए। इसके अलावा स्मिथ का टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट में 7वां शतक है। इस सीरीज में स्मिथ तीन अर्धशतक भी जमा चुके हैं और उनका टॉप स्कोर 192 रन है। स्मिथ के अब 10 टेस्ट में 88.25 के औसत से 1412 रन हैं

27 वर्षीय स्मिथ दूसरे ऐसे विदेशी कप्तान बन गए हैं जिन्होंने भारतीय सरजमीं पर एक सीरीज में तीन सेंचुरी ठोक दी, इससे पहले यह कारनामा इंग्लैंड के एलिस्टर कुक कर चुके हैं।
विज्ञापन


वहीं इस मैच में एक रिकॉर्ड ऐसा भी बना है जिसे कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाएगा। धर्मशाला में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच है। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान पर सबसे पहला शतक जमाने का रिकॉर्ड स्मिथ के नाम दर्ज हो गया है।

हालांकि भविष्य में कईं और भी खिलाड़ी इस मैदान पर शतक जमाएंगे लेकिन इस मैदान पर स्मिथ का पहला टेस्ट शतक होने की वजह से उनकी यह खास उपलब्धि कोई और हासिल नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें