युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने मंगलवार को असम के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया। मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए 28 वर्षीय बल्लेबाज ने शानदार शतक जड़ा और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, इस मुकाबले में भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके जबकि अजिंक्य रहाणे ने 33 गेंदों में 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।