फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMAT: 5 चौके-9 छक्के और 300 का स्ट्राइक रेट; वानखेड़े में आया ईशान किशन का तूफान, पांच ओवर में मैच जीता झारखंड

Fri, 29 Nov 2024 11:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को झारखंड के लिए खेलते हुए उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया और 27 गेंदों में टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
ईशान किशन - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल रहे हैं। शुक्रवार को झारखंड के लिए खेलते हुए उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया और 27 गेंदों में टीम को जीत दिलाई। बता दें कि, मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में झारखंड और अरुणाचल प्रदेश के बीच ग्रुप सी का मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 93 रन बनाए। जवाब में झारखंड ने ईशान किशन की 77* रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत पावरप्ले में ही मुकाबला जीत लिया। 
विज्ञापन

वानखेड़े में आया ईशान का तूफान
इस मैच में 26 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने आतिशी पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया और 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और नौ छक्के लगाए। इसमें उनका साथ उत्कर्ष सिंह ने दिया। उन्होंने भी छह गेंदों में 13* रन बनाए। 
विज्ञापन

लगातार दो तीन जीत के साथ तीसरे स्थान पर झारखंड
भारतीय टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इससे पहले हिमाचल और मणिपुर के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने क्रमश: 20 और 24 रन बनाए। लगातार तीन जीत के साथ उनकी टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। झारखंड के खाते में 12 अंक हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें