फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL: श्रीलंका क्रिकेट के जाने-माने फैन अंकल पर्सी का 87 साल की उम्र में निधन

Tue, 31 Oct 2023 12:35 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

अंकल पर्सी की भारत के कई क्रिकेटरों एमएस धोनी विराट कोहली और रोहित शर्मा से अच्छी पहचान हैं। वे कोलंबो स्थित उनके घर भी गए हैं। श्रीलंका के 2015 के दौरे में विराट कोहली ने उन्हें भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी निमंत्रित किया था।
विज्ञापन
अंकल पर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दिग्गज फैन पर्सी अभयसेकरा का सोमवार को यहां लंबी बीमारी के बाद 87 साल की उम्र में निधन हो गया।श्रीलंका क्रिकेट टीम के मैचों में झंडा लेकर दर्शक दीर्घा में नजर आने वाले अभयसेकरा को अंकल पर्सी के नाम से जाना जाता था। दुनिया भर में जहां भी टीम का मैच होता तो पर्सी अंकल की उपस्थिति होती थी। अपनी रंगबिरंगी पोशाक में वह बिल्कुल अलग नजर आते थे। सबसे पहले वह 1979 विश्वकप में टीम का मैच देखने गए थे। उसके बाद उन्होंने सभी बड़ी प्रतियोगिताओं में टीम का उत्साहवर्द्धन किया। 
विज्ञापन


भारत में चल रहे मौजूदा विश्वकप में वह खराब स्वास्थ्य नहीं आ सके। उनकी श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटरों अर्जुन रणतुंगा सनत जयसूर्या कुमार संगकारा से अच्छी मित्रता रही। श्रीलंका क्रिकेट के परिदृश्य में उनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अंकल पर्सी की भारत के कई क्रिकेटरों एमएस धोनी विराट कोहली और रोहित शर्मा से अच्छी पहचान हैं। वे कोलंबो स्थित उनके घर भी गए हैं। श्रीलंका के 2015 के दौरे में विराट कोहली ने उन्हें भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी निमंत्रित किया था। पिछले साल से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। श्रीलंका क्रिकेट ने उनके इलाज के खर्च के तौर पचास लाख श्रीलंकाई रुपये की मदद भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें