फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPM: आचार समिति की बैठक पर सीताराम येचुरी ने उठाए सवाल, कहा- मुख्य मुद्दा अदाणी ग्रुप का है

Tue, 31 Oct 2023 12:24 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीपीएम नेता येचुरी ने कहा कि मुझे इसकी अधिक जानकारी नहीं है। मेरे पास कोई सबूत भी नहीं है। समिति इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Sitaram Yechuri, CPM
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा इन दिनों सुर्खियों में है। इस बीच भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) भी महुआ मोइत्रा के पक्ष में आ गई है। सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी ने केश फॉर क्वेरी आरोपों को लेने की तत्कालिता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा क्वेरी फॉर कैश नहीं है बल्कि, अदाणी ग्रुप पर उठाए गए सवाल हैं।

विज्ञापन


सीपीएम नेता येचुरी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला किया। महुआ मोइत्रा मामले में उन्होंने कहा कि मुझे इसकी अधिक जानकारी नहीं है। मेरे पास कोई सबूत भी नहीं है। समिति इसकी जांच कर रही है। उनका कहना है कि आचार समिति मामले की जांच कर रही है और वे जांच पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। आचार समिति को लेकर उन्होंने कहा कि जब मैं संसद में था तो कभी भी आचार समिति की बैठक इतने जल्दी नहीं हुई और मैं भी कम से कम 10 साल आचार समिति का सदस्य रहा हूं। 

येचुरी ने आगे कहा कि आचार समिति के सामने कई मामले हैं। उन्होंने इसे क्यों नहीं उठाया सिर्फ इसलिए कि सवाल अदाणी का है। कैश फॉर क्वेश्चन मामले में 10 लोगों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर संसदीय पोर्टल लॉगिन आईडी-पासवर्ड को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए, लेकिन सासंदों के आधिकारिक पीए के पास तो लॉगिन-पासवर्ड होता है। हालांकि, इसे दूसरों को नहीं देना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें