फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs WI : वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने श्रीलंका को पहली पारी में 204 पर समेटा

Wed, 01 Dec 2021 07:00 AM IST
Kuldeep Singh स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

श्रीलंका के साथ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में वेस्टइंडीज के बायें हाथ के स्पिनरों वीरासामी पेरमॉल (5/35) और जोमेल वारिकन (4/50) ने कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मिलकर नौ विकेट चटकाए।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में मंगलवार को श्रीलंका को 204 रन पर समेटने के बाद बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल जल्दी समाप्त होने तक एक विकेट पर 69 रन बनाए। बायें हाथ के स्पिनरों वीरासामी पेरमॉल (5/35) और जोमेल वारिकन (4/50) ने कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मिलकर श्रीलंका के नौ विकेट चटकाए।

विज्ञापन


वीरासामी ने पांच साल से अधिक समय बाद पहला टेस्ट खेलते हुए कॅरिअर में पहली बार पारी में पांच विकेट हासिल किए। बारिश के कारण जब दिन का खेल समाप्त किया गया तब कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 22 जबकि एनक्रुमाह बोनेर एक रन बनाकर खेल रहे थे। वेस्टइंडीज की टीम 135 रन से पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें