फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs PAK: पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, विराट कोहली के किस रिकॉर्ड को किया तहस-नहस?

Sat, 28 Feb 2026 07:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले

सार

पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
साहिबजादा फरहान-विराट कोहली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के स्टार ओपनर साहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 के अहम मुकाबले में शनिवार को इतिहास रच दिया। वह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन


इस मैच के लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

कोहली और बाबर को पीछे छोड़ा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम को साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इस दौरान सलामी बल्लेबाज फरहान ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। मौजूदा टूर्नामेंट में उनके नाम 323* रन दर्ज हो चुके हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2014 विश्व कप में 319 रन बनाए थे।

टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी साल रन
साहिबजादा फरहान 2026 323*
विराट कोहली 2014 319
तिलकरत्ने दिलशान 2009 317
बाबर आजम 2021 303
महेला जयवर्धने 2010 302

फरहान ने हासिल की एक और उपलब्धि
इस मैच में फरहान ने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह एक टी20 विश्व कप के संस्करण में सबसे ज्यादा बार 50 रनों की पारियां खेलने वाले संयुक्त पांचवें बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने मैथ्यू हेडन और विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों की बराबरी कर ली। 

टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

बल्लेबाज साल 50+ स्कोर
मैथ्यू हेडन 2007 4
विराट कोहली 2014 4
बाबर आजम 2021 4
विराट कोहली 2022 4
साहिबजादा फरहान 2026 4

पाकिस्तान के लिए अहम मुकाबला
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का अहम मुकाबला पल्लेकेले में खेला जा रहा है। इस मैच में इस मैच में अगर पाकिस्तान की टीम जीतती है तो ग्रुप-2 से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी। वहीं, पाकिस्तान के हारने पर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें