फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs PAK: 22 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज करियर के शुरुआती छह टेस्ट में जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ा, जानें

Wed, 20 Jul 2022 06:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

शफीक ने अब तक पाकिस्तान के लिए छह टेस्ट खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 80 की औसत से 720 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और चार अर्धशतक हैं। 160 रन टेस्ट में उनका हाईएस्ट स्कोर भी है।
विज्ञापन
अब्दुल्लाह शफीक और जावेद मियांदाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने श्रीलंका को पहले टेस्ट में हरा दिया है। पाक टीम ने 342 रन के लक्ष्य को पांचवें दिन ही हासिल कर लिया। इस जीत में पाकिस्तान के ओपनर अब्दुल्लाह शफीक का अहम योगदान रहा। उन्होंने दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए 160 की मैच जिताऊ पारी खेली। इस पारी के साथ ही शफीक ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा जारी रखा है। 
विज्ञापन

शफीक ने अब तक पाकिस्तान के लिए छह टेस्ट खेले हैं और इसकी 11 पारियों में 80 की औसत से 720 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और चार अर्धशतक हैं। 160 रन टेस्ट में उनका हाईएस्ट स्कोर भी है। शुरुआत छह टेस्ट के बाद बाकी क्रिकेटरों से शफीक की तुलना की जाए तो वह पांचवें नंबर पर हैं। इस मामले में उन्होंने अपने ही देश के जावेद मियांदाद जैसे पूर्व दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

मियांदाद ने अपने शुरुआती छह टेस्ट मैचों के बाद 10 पारियों में 72.44 की औसत से 652 रन बनाए थे। वहीं, शुरुआत छह टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के नाम है। गावस्कर ने शुरुआती छह टेस्ट की 12 पारियों में 101.33 की औसत से 912 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर 862 रन के साथ ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड डॉन ब्रैडमैन हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर जॉर्ज हेडली (730 रन) और फ्रैंक वॉरेल (695 रन) हैं। 

पाकिस्तान के बल्लेबाजों से शफीक की तुलना करें तो मियांदाद के अलावा सईद अनवर ने शुरुआती छह टेस्ट में 522 रन बनाए थे। वहीं, बाबर ने शुरुआती छह टेस्ट के बाद 300 रन बनाए थे। शफीक ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया।

Abdullah Shafique : Future of the Pakistan Cricket team
अब्दुल्लाह शफीक
विज्ञापन

वह चौथी पारी में 400 या इससे ज्यादा गेंद खेलने वाले दुनिया के पांचवें और पाकिस्तान के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। शफीक से बाबर भी यह कमाल कर चुके हैं। इनके अलावा माइक एथरटन, हर्बर्ड सटक्लिफ और गावस्कर भी ऐसा कर चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें