फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजा: श्रीलंका के इन तीन क्रिकेटरों पर गिरी गाज, भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज से बाहर

Wed, 30 Jun 2021 05:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

बुधवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इन तीनों खिलाड़ियों को बायो-बबल के नियमों का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया था और वर्तमान इंग्लैंड दौरे से तुरंत श्रीलंका लौटने का फरमान जारी किया था।
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के तीन खिलाड़ियों निरोसन डिकवेला, कुसल मेंडिस और धनुष्का गुणातिलका को कड़ी सजा मिली है। ये तीनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि बुधवार को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इन तीनों खिलाड़ियों को बायो-बबल के नियमों का उल्लंघन करने पर निलंबित कर दिया था और वर्तमान इंग्लैंड दौरे से तुरंत श्रीलंका लौटने का फरमान जारी किया था। दरअसल, इन तीनों खिलाड़ियों को तीसरे टी-20 में मिली हार के बाद रविवार रात डरहम की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया था। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के सचिव मोहन डि सिल्वा ने कहा था, 'श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समित ने कुसल मेंडिस, धनुष्का गुणातिलका और निरोसन डिकेवेला को जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन करने पर सस्पेंड कर दिया है और इन खिलाड़ियों को तुरंत श्रीलंका लौटने के आदेश दिए गए हैं।' बता दें कि श्रीलंका और भारत के बीच 13 जुलाई से तीन वन-डे और इतने ही टी-20 सीरीज खेली जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें