भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और निर्णायक टी-20 मुकाबला 29 जुलाई यानी आज गुरुवार को होगा।
दोनों टीमों के बीच होने वाला सीरीज का अंतिम मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
पिछले मुकाबलों की तरह इस बार भी टॉस भारतीय समयानुसार रात 7:30 और मैच आठ बजे से शुरू होगा।
मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, अंग्रेजी और हिंदी दोनों ही भाषाओें में फैंस लाइव एक्शन का मजा ले सकते हैं।
डिजिटल माध्यम में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखने को मिलेगी। साथ ही साथ लाइव ब्लॉग और पल-पल की अपडेट के लिए अमर उजाला डॉट कॉम पर लॉगिन करें।
शिखर धवन (कप्तान), देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, नितीश राणा, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, चेतन साकरिया