फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs BAN: सुपर 4 चरण में भी विजयी अभियान जारी रखना चाहेगी श्रीलंकाई टीम, शनिवार को बांग्लादेश से होगा मैच

Fri, 19 Sep 2025 05:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

श्रीलंका ने ग्रुप चरण में बांग्लादेश को छह विकेट से पराजित किया और फिर उसके बाद हांगकांग और अफगानिस्तान को क्रमशः चार और छह विकेट से हराया। जहां तक बांग्लादेश का सवाल है तो वह सुपर 4 में श्रीलंका के रहमोकरम पर पहुंचा है। अगर गुरुवार को श्रीलंका अफगानिस्तान से हार जाता, तो बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो जाता।
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका - फोटो : @ACCMedia1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका टीम ने एशिया कप के ग्रुप बी में अपने तीनों मैच जीतकर सुपर चार चरण के लिए क्वालिफाई किया था और अब उसकी नजरें बांग्लादेश के खिलाफ मैच में भी विजयी अभियान जारी रखने पर होंगी। दूसरी ओर बांग्लादेश ने दूसरे स्थान पर रहकर अगले दौर में प्रवेश किया और उनकी नजरें श्रीलंका से पिछले मैच में मिली हार का बदला लेने पर होंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

मध्यक्रम श्रीलंका के लिए चिंता का विषय 
श्रीलंका ने ग्रुप चरण में बांग्लादेश को छह विकेट से पराजित किया और फिर उसके बाद हांगकांग और अफगानिस्तान को क्रमशः चार और छह विकेट से हराया। श्रीलंका की बल्लेबाजी का हालांकि अचानक पतन हो जाता है जैसा कि हांगकांग के खिलाफ हुआ था जब पथुम निसांका के अर्धशतक के बाद वह एक समय हार के कगार पर पहुंच गया था। श्रीलंका के लिए कमजोर मध्यक्रम मुख्य चिंता का विषय है। निसांका ने श्रीलंका के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन मैचों में दो अर्धशतकों सहित 124 रन बनाए है। श्रीलंका को उनसे फिर से अच्छी शुरुआत की दरकार होगी।

पहले दो मैच में असफल रहने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंदों पर 74 रन की आक्रामक पारी खेली, जिससे श्रीलंकाई टीम काफी खुश होगी। बाएं हाथ के बल्लेबाज कामिल मिशारा भी अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन श्रीलंका को मध्यक्रम में कप्तान असलांका, कुसल परेरा और दासुन शनाका से उपयोगी योगदान की उम्मीद होगी। तीनों ग्रुप मैचों में श्रीलंका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि शनिवार को यदि श्रीलंकाई टीम टॉस जीतती है तो वह यही क्रम जारी रखेगी। बल्लेबाजी के अलावा श्रीलंकाई टीम ने गेंदबाजी और फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

श्रीलंका के कारण सुपर 4 में पहुंचा बांग्लादेश
जहां तक बांग्लादेश का सवाल है तो वह सुपर 4 में श्रीलंका के रहमोकरम पर पहुंचा है। अगर गुरुवार को श्रीलंका अफगानिस्तान से हार जाता, तो बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर
हो जाता। बांग्लादेश ने टूर्नामेंट की शुरुआत हांगकांग पर सात विकेट की आसान जीत के साथ की, लेकिन श्रीलंका से छह विकेट से हार गया। अफ़ग़ानिस्तान पर आठ रन की जीत के साथ उसने अपने अभियान को फिर से पटरी पर ला दिया। बांग्लादेश को तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। उसके लिए बल्लेबाजी सबसे बड़ी चिंता का विषय है। अगर बांग्लादेश को जीत हासिल करनी है तो कप्तान लिटन दास, सैफ हसन, तंजिद हसन और तौहीद हृदॉय जैसे खिलाड़ियों को लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, नुवानीदु फर्नांडो, कामिंडु मेंडिस, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, दुशमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, मथीशा पथिराना।
बांग्लादेश: लिटन दास (कप्तान, विकेटकीपर), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय, जेकर अली, शमीम हुसैन, नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें