मैन ऑफ द मैच धनंजय डी सिल्वा (नाबाद 29 रन और 3/39) के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से श्रीलंका ने रविवार को यहां दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान को 132 रन से हरा दिया। यह श्रीलंका की अफगानिस्तान पर वनडे में सबसे बड़ी जीत है। पहले वनडे में हारने वाली श्रीलंकाई टीम ने तीन मैचों की वनडे शृंखला में 1-1 से बराबर कर ली।
विज्ञापन
कुसल मेंडिस ने 75 गेंदों में 78 रन की आक्रामक पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा दिमुथ करुणारत्ने ने 62 गेंदों में 52 रन बनाए और सात चौके जड़े। उनकी पारियों से श्रीलंका ने 50 ओवर में छह विकेट पर 323 रन का बड़ा स्कोर बनाया। मुहम्मद नबी और फरीद अहमद को दो-दो विकेट मिले।
जवाब में अफगानिस्तान की टीम 42.1 ओवर में 191 रन सिमट कर मैच हार गई। टीम के लिए सर्वाधिक रन कप्तान हशमतउल्लाह शाहिदी ने बनाए। उन्होंने 62 गेंदों में 57 रन की पारी में छह चौके लगाए। मेजबान टीम की तरफ से वानिंदु हसरंगा और धनंजय डि सिल्वा ने तीन-तीन विकेट लिए।