फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की खराब शुरुआत

Mon, 17 Dec 2012 01:33 PM IST
होबार्ट/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एड कोवन (56), डेविड वार्नर (68) और कप्तान माइकल क्लार्क (57) के शानदार अर्द्धशतकों के बाद गेंदबाजों के सधे प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
विज्ञापन


पहली पारी में 114 रन की बढत हासिल करने के बाद आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 278 रन बनाकर श्रीलंका के सामने जीत के लिए 393 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने दो विकेट खोकर 65 रन बना लिए थे। भ्रमणकारी टीम अभी लक्ष्य से 328 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।

स्टंप्स के समय कुमार संगकारा 88 गेंदों में दो चौकों की मदद से 18 रन और कप्तान माहेला जयवर्द्धने 37 गेंदों में एक चौके के साथ पांच रन बनाकर क्रीज पर थे। पहली पारी में शतकधारी तिलकरत्ने दिलशान इस बार 11 रन ही बना सके जबकि दिमुथ करूणारत्ने ने 30 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


दिलशान ने 16 गेंदों में दो चौकों के सहारे 11 रन बनाए। वह शेन वाटसन की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड के हाथों लपके गए जबकि करूणारत्ने को मिशेल स्टार्क ने बोल्ड किया। करूणारत्ने ने 81 गेंदों में तीन चौकों के सहारे 30 रन बनाए। श्रीलंका का दूसरा विकेट 47 रन पर गिरा। संगकारा और माहेला ने इसके बाद दिन का खेल सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें