फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नॉर्दर्न वॉरियर्स को हराकर दिल्ली बुल्स अबुधाबी टी-10 लीग के फाइनल में

Fri, 05 Feb 2021 11:17 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
विज्ञापन
टी-10 लीग - फोटो : social media
विज्ञापन

नॉर्दर्न वॉरियर्स को पांच विकेट से हराकर कप्तान ड्वेन ब्रावो की अगुआई वाली दिल्ली बुल्स ने शुक्रवार को अबुधाबी टी-10 लीग के फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्दर्न वॉरियर्स ने निर्धारित 10 ओवर्स में सात विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। नॉर्दर्न वॉरियर्स के कप्तान निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। दिल्ली बुल्स की तरफ से ब्रावो, मकसूद और नईम यंग ने दो-दो विकेट चटकाए।

विज्ञापन


नॉर्दर्न वॉरियर्स के 97 रन के जवाब में दिल्ली बुल्स ने 8.4 ओवर में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली बुल्स के लिए शेरफाने रदरफोर्ड ने 29* जबकि टॉम एबेल 23* रन बनाकर नाबाद रहे। नॉर्दर्न वॉरियर्स की तरफ से यूएई के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दिकी ने 20 रन देकर चार विकेट चटकाए। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें