फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट रैंकिंग में कप्तान धोनी गिरे, पुजारा-कोहली ने बचाई लाज

Tue, 31 Dec 2013 06:33 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हार का खमियाजा न सिर्फ टीम इंडिया को भुगतना पड़ा बल्कि कई खिलाड़ियों की टेस्ट रैंकिंग भी गिर गई।
विज्ञापन


भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी डरबन टेस्ट में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण आईसीसी की ताजा रैंकिंग में चार स्थान गिरकर 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली अपने-अपने स्थान बचाने में कामयाब रहे।

कप्तान धोनी दूसरे टेस्ट मैच से पहले 23वें स्थान पर थे लेकिन अब वह 27वें नंबर पर पहुंच चुके हैं।

पढ़ें- कंगारुओं ने बढ़ाई इंग्लैंड की मुश्किलें, तैयार की वनडे टीम

टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा डरबन टेस्ट की पहली पारी में 70 रन बनाकर अपने सातवें स्थान को बचाने में सफल रहे। इसी तरह 46 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली भी अपने 11वें नंबर पर बने हुए हैं।
विज्ञापन


डरबन टेस्ट की दूसरी पारी में साहसिक 96 रन बनाने वाले अजिंक्य रहाणे आईसीसी रैंकिंग में सीधे 60वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

देखें- ऐसी फाइट, जहां खून तक निकल गया

‘मैन आफ द सीरीज’ रहे दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपाल दूसरे और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर तीसरे नंबर पर हैं।

टॉप 10 में भारत के 2 गेंदबाज
गेंदबाजों में ऑफ स्पिनर आर अश्विन सातवें और लेफ्ट आर्म स्पिनर प्रज्ञान ओझा आठवें स्थान पर बने हुए हैं। तेज गेंदबाज जहीर खान एक स्थान के सुधार के साथ 21वें स्थान पर आ गए हैं।

लेकिन इशांत शर्मा सात स्थान गिरकर 32वें और मोहम्मद शमी दो स्थान फिसलकर 44वें स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के वर्नोन फिलेंडर पहले, डेल स्टेन दूसरे और श्रीलंका के रंगना हेराथ तीसरे नंबर पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें