टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहे कई साल हो गए हैं। बावजूद इसके क्रिकेट के 'विराट युग' में उनके नए प्रशंसक बनने का दौर जारी है। सचिन ने ऐसी ही एक नन्ही प्रशंसक का पत्र ट्विटर पर साझा किया है। सचिन ने पत्र साझा करते हुए लिखा, हाय तारा! मुझे पत्र लिखने के लिए शुक्रिया, मुझे जानकर अच्छा लगा कि आपको फिल्म पसंद आई। खुश रहो :)
छह साल की तारा नाम की सचिन की फैन ने अपनी टेढ़ी-मेढ़ी हैंड राइटिंग में पत्र लिखा है। तारा ने लिखा, डियर सचिन सर, मेरा नाम तारा (सारा दीदी की तरह) लेकिन मेरी उम्र छह साल है। मैंने हाल ही में आपकी फिल्म देखी और मुझे ये बहुत पसंद आई। मैंने देखा आपके बच्चे बहुत शररती हैं। आपके करियर का आखिरी मैच देखकर मैं बहुत रोई।
Hi, Taara! Thank you so much for writing to me.. I'm really glad that you enjoyed the movie. Keep smiling :) pic.twitter.com/2UWFJ3kZB9
— sachin tendulkar (@sachin_rt) September 8, 2017
सचिन अंकल, मैं आपसे आकर आपसे, सारा दीदी, अर्जुन भैया और अंजली आंटी से मिलना चाहती हूं।