बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश की टीम 22-26 फरवरी के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए जिम्बाब्वे की मेजबानी करेगी। लेकिन इससे पहले जिम्बाब्वे की टीम 18-19 फरवरी तक बांग्लादेश XI के साथ दो दिन का अभ्यास मैच खेलेगी।
इसी कड़ी में बांग्लादेशी बोर्ड ने अभ्यास मैच के लिए बांग्लादेश XI की टीम में अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के छह खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। पहली बार बांग्लादेश के लिए वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान अकबर अली, महमुदुल हसन जॉय, शोरिफुल इस्लाम, शहादत हुसैन, तंजिद हसन तमीम और मोहम्मद परवेज हुसैन एमोन को बड़ा मौका दिया गया है।
बांग्लादेश XI:
नईम शेख, अकबर अली, महमुदुल हसन जॉय, शोरिफुल इस्लाम, शहादत हुसैन, तंजिद हसन तमीम, मोहम्मद परवेज हुसैन एमोन, अल अमीन (जूनियर), फरदीन अनी, सुमोन खान, मकिदुल इस्लाम मुग्धो, अमिनुल इस्लाम बिप्लोव, रिशाद अहमद,