फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े माहौल ने सब बर्बाद कर दिया: पीसीबी प्रमुख

Thu, 24 Jan 2013 06:44 PM IST
कराची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अध्यक्ष जका अशरफ ने दावा किया है कि नियंत्रण रेखा पर हाल की स्थिति के कारण सब कुछ बर्बाद हो गया। उनका कहना है कि इससे पहले भारतीय टीम का पाकिस्तान दौरा लगभग तय हो गया था।
विज्ञापन


अक्तूबर 2011 में पीसीबी प्रमुख बनने के बाद से पाकिस्तान में दोबारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने के लिए प्रयास कर रहे अशरफ ने कहा कि हाल में भारत में बीसीसीआई और सरकारी अधिकारियों के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक रही थी।

बकौल अशरफ, ‘मैं यहां खुलासा करना चाहता हूं कि पाकिस्तान दौरे के दौरान पीसीबी और बीसीसीआई के बीच बैठकों के बाद भारत के पाकिस्तान दौरे को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम बीसीसीआई ही नहीं बल्कि भारत सरकार के अधिकारियों से भी मिले और हम इस दौरे को मूर्त रूप देने की स्थिति में थे। लेकिन नियंत्रण रेखा में हाल की स्थिति ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। लेकिन मेरा मानना है कि दोनों देशों के अमन पसंद लोग संयुक्त प्रयास करके उन तत्वों को हराने का प्रयास करेंगे जो अमन की प्रक्रिया को बाधा पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें