फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: वेस्टइंडीज में वनडे सीरीज नहीं खेलेगा यह स्टार तेज गेंदबाज, रहाणे और अश्विन के साथ लौटा स्वदेश

Thu, 27 Jul 2023 01:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और दीपक हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज गुरुवार (27 जुलाई) से शुरू हो रही है। आगामी एशिया कप और विश्व कप को देखते हुए टीम इंडिया के लिए यह सीरीज काफी अहम है। इस दौरान भारतीय टीम प्रबंधन अपनी योजनाओं को अंतिम रूप देगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने बताया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज से पहले सिराज को टीम इंडिया की वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के टखने में दर्द है और एहतियात के तौर पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है। टीम ने बारबाडोस में शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए किसी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की मांग नहीं की है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
विज्ञापन


टेस्ट टीम के साथियों के साथ लौटे सिराज
भारत ने टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 1-0 से हराया था। उस टीम के कुछ सदस्य स्वदेश लौट गए हैं। उनमें अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, केएस भरत और नवदीप सैनी शामिल हैं। सिराज भी इन्हीं खिलाड़ियों के साथ भारत लौटे हैं।

सिराज की अनुपस्थिति में शार्दुल पर बड़ी जिम्मेदारी
सिराज की अनुपस्थिति में मौजूदा टीम में शार्दुल ठाकुर 35 वनडे मैचों में 50 विकेट के साथ सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज बन गए हैं। अन्य तीन तेज गेंदबाजों उमरान मलिक, जयदेव उनादकट और मुकेश कुमारने कुल मिलाकर से 15 वनडे मैच खेले हैं। टीम इंडिया में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी हैं। वह जरूरत पड़ने पर तेज गेंदबाजी कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें