फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ ने ही करवाया चंदीला का आरआर में सेलेक्शन

Sat, 01 Jun 2013 01:36 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीत चंदीला भले ही सिद्धार्थ के लिए परेशानी का सबब बन गया हो, मगर त्रिवेद्वी ने ही चंदीला का आईपीएल टीम राजस्थान रायॅल्स (आरआर) में सेलेक्शन करवाया था।
विज्ञापन


आरआर टीम प्रबंधन को एक स्पिनर और एक तेज गेंदबाज की जरूरत थी। सिद्धार्थ ने टीम प्रबंधन को चंदीला का नाम सुझाया था और उसके बाद टीम में रखवाया था।

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आईपीएल में सेलेक्शन होने से पहले चंदीला बुकीज के संपर्क में था। वर्ष 2010 में उसने काफी खिलाड़ियों से संपर्क कर मोटी रकम पहुंचाई और महंगे गिफ्ट दिए।

विशेष पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने बताया कि  चंदीला ने सिद्धार्थ से उसका किसी आईपीएल टीम में सेलेक्शन करवाने के लिए कहा था।

सिद्धार्थ ने इन बातों का किया खुलासा
1. स्पॉट फिक्सिंग मामले में आरआर के खिलाड़ियों को उकसाने के लिए चार बुकीज सक्रिय थे। पुलिस इनमें से दीपक  को गिरफ्तार कर चुकी है।
2. चंदीला बुकीज के एजेंट के तौर पर काम करता था। वह पार्टियों को आयोजन करता था। इन पार्टियों में बुकीज व खिलाड़ी शामिल होते थे। इनमें बुकीज खिलाड़ियों को महंगे गिफ्ट, चेक और कैश देते थे।
विज्ञापन

4. सिद्धार्थ ने कई और खिलाड़ियों के नामों का खुलासा किया है। इनमें आरआर के भी कुछ खिलाड़ी शामिल हैं।

पार्टी में नहीं गए थे सिद्धार्थ और कूपर
बुकी चंद्रेश की अजीत से पहली मुलाकात छह अप्रैल को गुड़गांव के मानेसर के एक कंट्री क्लब में हुई थी। अजीत ने बताया कि उसे दिल्ली से गाड़ी में बैठाकर कंट्री क्लब ले गए थे।

यहां पर चंदीला ने चंद्रेश से कहा था कि वह एक ओवर फिक्सिंग के लिए 20 लाख रुपये ले लेगा और ओवर में दो या उससे ज्यादा रन देगा। इस मीटिंग में चंद्रेश ने चंदीला से और क्रिकेट खिलाड़ियों को फिक्सिंग के लिए तैयार करने के लिए कहा था।

चंदीला ने सिद्धार्थ और विदेशी खिलाड़ी कूपर को पार्टी में बुलाया था, मगर दोनों ही खिलाड़ी पार्टी में नहीं गए थे। सिद्वार्थ ने बताया कि इस पार्टी में फिक्सिंग की बात होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें