फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरी तरह फ्लॉप हो रहे शुभमन गिल पर कोच हसी का बड़ा बयान, जिसे फिलहाल पचाना मुश्किल

Sun, 25 Apr 2021 01:33 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

21 साल के शुभमन का इस सत्र में बल्ला नहीं चला है और वह पांच मैचों में 80 रन ही बना पाए हैं।
विज्ञापन
शुभमन गिल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल का समर्थन करते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के टीम मेंटर डेविड हसी ने कहा कि यह सलामी बल्लेबाज स्तरीय खिलाड़ी है जो इंडियन प्रीमियर लीग के अंत में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल होगा। इक्कीस साल के शुभमन का इस सत्र में बल्ला नहीं चला है और वह पांच मैचों में 80 रन ही बना पाए हैं।

विज्ञापन


राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाइटराइडर्स की छह विकेट की हार के बाद हसी ने कहा, ‘वह स्टार खिलाड़ी है, उसने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। वह अपने काम को लेकर काफी ईमानदार है। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि फॉर्म आती जाती है, लेकिन आपका स्तर स्थाई होता है। वह स्तरीय खिलाड़ी है, मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह। मेरी बात ध्यान रखना, टूर्नामेंट के अंत में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल होगा। वह स्तरीय खिलाड़ी है।’

टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करने वाले नाइटराइडर्स को शनिवार को सत्र की लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा और टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। यह पूछने पर कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन को अब तक मौका क्यों नहीं मिला है तो हसी ने कहा कि टीम प्रबंधन बैठकर रणनीति तैयार करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘लॉकी फर्ग्यूसन अपनी गेंदबाजी के शीर्ष पर है, वह स्तरीय गेंदबाज है और न्यूजीलैंड के लिए उसने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले साल यूएई में भी उसने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। वह अगले मैचों में चयन के लिए दावेदारी पेश करेगा। मैच से पहले हम सभी तरह की रणनीति पर गौर करेंगे।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें