फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC: इस खिलाड़ी का बड़ा बयान, फाइनल के लिए बेहतर तैयारी नहीं कर सकती टीम इंडिया 

Mon, 24 May 2021 05:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

'हम विदेशों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मुझे लगता है कि हम इस फाइनल के लिए बेहतर तैयारी नहीं कर सकते हैं।'
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का मानना है कि टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए बेहतर तैयारी नहीं कर सकती हैं। मगर उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में सत्र दर सत्र खेलने पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होगा। 

विज्ञापन


गिल टीम के अन्य साथियों के साथ मुंबई में 14 दिन के पृथकवास पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में वह अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन अब वह इसकी भरपाई करने के लिए तैयार हैं। इस दौरे की शुरुआत 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल से होगी, जिसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

गिल ने एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा, 'हमने ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया। हम विदेशों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और मुझे लगता है कि हम इस फाइनल के लिए बेहतर तैयारी नहीं कर सकते हैं। सलामी बल्लेबाज होने के नाते आपको केवल इंग्लैंड ही नहीं बल्कि विदेशों में सत्र दर सत्र खेलने में सक्षम होना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

एक बार में एक सत्र पर ध्यान देना महत्वपूर्ण- गिल

शुभमन गिल - फोटो : twitter@ICC
उन्होंने कहा, 'एक बार में एक सत्र पर ध्यान देना महत्वपूर्ण होता है। इंग्लैंड में जब भी बादल छाए होते हैं तब गेंद अधिक स्विंग करती है और जब धूप खिली होती है तो बल्लेबाजी करना आसान होता है। एक सलामी बल्लेबाज के रूप में इन परिस्थितियों का आकलन करना महत्वपूर्ण है।'

कोविड काल में पृथकवास के बारे में गिल ने कहा, 'यह बेहद कड़ा है। आपको 14 दिन तक कमरे में रहना पड़ता है और आपके पास करने के लिये कुछ खास नहीं होता है। हमें हर दिन का कार्यक्रम सौंपा गया है और हम उसके अनुसार चलते हैं। हम स्वयं को फिल्में देखने में व्यस्त रखते हैं या कुछ समय आई पैड पर बिताते हैं लेकिन कुल मिलाकर यह बहुत कठिन है।'

बता दें कि पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में पदार्पण (बॉक्सिंग डे टेस्ट) करने के बाद सीनियर टीम के साथ यह उनका इंग्लैंड का पहला दौरा होगा। गिल ने अब तक सात टेस्ट मैच खेले हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें