फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubman Gill Creates History: शुभमन वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

Wed, 18 Jan 2023 06:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन की पारी खेली और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। इस मैच में उन्होंने वनडे में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए। 
 
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ही शुभमन गिल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने 149 गेंदों में 208 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 19 चौके और नौ छक्के शामिल थे। इस मैच में गिल ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। गिल वनडे में सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र में यह कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था, जिन्होंने 24 साल की उम्र में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था। 
विज्ञापन


सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज उम्र विपक्षी टीम साल
शुभमन गिल 23 साल 132 दिन न्यूजीलैंड 2023
ईशान किशन 24 साल 145 दिन बांग्लादेश 2022
रोहित शर्मा 26 साल 186 दिन ऑस्ट्रेलिया 2013

इसके अलावा गिल वनडे में सबसे कम उम्र में एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली और शिखर धवन के नाम था। इन दोनों खिलाड़ियों 24 पारियों में एक हजार वनडे रन बनाए थे। वहीं, शुभमन गिल ने 19 वनडे पारियों में ही एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। 
विज्ञापन


वनडे क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार पूरे करने के मामले में गिल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के फखर जमान ने 18 वनडे पारियो में एक हजार बनाए थे। वह इस मामले में सबसे तेज हैं। वहीं, 19 पारियों में एक हजार रन बनाने वाले शुभमन गिल पाकिस्तान के इमाम उल हक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। 

सबसे कम पारियो में एक हजार वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज
18 पारीः फखर जमान 
19 पारीः इमाम उल हक/शुभमन गिल 
21 पारीः विवियन रिचर्ड्स, केविन पीटरसन/जॉनथन ट्रॉट/क्विंटन डिकॉक, बाबर आजम, रासी वान डर डुसेन

वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर
शुभमन गिल ने अपनी 208 रन की पारी के साथ ही सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 1999 में हैदराबाद के ही मैदान में कीवी टीम के खिलाफ नाबाद 186 रन की पारी खेली थी। अब तक यह वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा स्कोर था। शुभमन गिल ने दोहरे शतक के साथ सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन तीसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने 2007 में नाबाद 181 रन बनाए थे। वहीं, डी चलघन चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 1994 में नाबाद 169 रन की पारी खेली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें