फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC Rankings: वनडे में गिल को दो और किशन को नौ स्थान का फायदा, दोनों ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की

Wed, 09 Aug 2023 07:47 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुभमन गिल और ईशान किशन ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है। इन दोनों के अलावा हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को भी आईसीसी रैंकिंग में फायदा हुआ है। 
 
विज्ञापन
ईशान किशन और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने वनडे रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। शुभमन गिल और ईशान किशन की सलामी जोड़ी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली है। इन दोनों के अलावा हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को भी वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है। बल्लेबाजों की रैंकिंग में गिल दो स्थानों के सुधार के साथ कुल मिलाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं। वहीं, गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन के दम पर 743 रेटिंग अंक तक पहुंच गए हैं और तीसरे स्थान पर मौजूद फखर जमान (745) अंक और चौथे स्थान पर मौजूद इमाम-उल हक (755) अंक को एशिया कप के दौरान पीछे कर सकते हैं। किशन ने भी नौ स्थान की छलांग लगाई है और कुल मिलाकर 36वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद 10 स्थान के सुधार के साथ 71वें स्थान पर पहुंच गए।

वनडे ऑलराउंडरों की सूची में भी पांड्या पांच पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर ने वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में सात विकेट लेकर कुलदीप चार स्थान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि ठाकुर आठ विकेट लेकर तीन स्थान के सुधार के साथ 30वें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है और इसका असर आईसीसी रैंकिंग में भी दिख रहा है। पावर-हिटर निकोलस पूरन (छह पायदान ऊपर 14वें) और रोवमैन पॉवेल (17 पायदान ऊपर 32वें) स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ (19 पायदान ऊपर 13वें) और स्पिनर अकील हुसैन (छह स्थान ऊपर 14वें स्थान पर) आ गए हैं।

भारत के तिलक वर्मा अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत के बाद बल्लेबाजों की रैंकिंग में 46वें स्थान पर पहुंच गए हैं और एशियाई टीम के नजरिए से गेंदबाजों की सूची में कुलदीप (36 स्थान ऊपर 51वें स्थान पर) सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें