फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Syed Mushtaq Ali Trophy: श्रेयस की तूफानी पारी ने मुंबई को फाइनल में पहुंचाया, हिमाचल के साथ खिताबी भिड़ंत

Thu, 03 Nov 2022 11:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

श्रेयस ने 44 गेंद में 73 रन की शानदार पारी खेली और मुंबई की टीम को फाइनल में पहुंचाया। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला पांच नवंबर को मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच होगा। 
 
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फाइनल मैच मुंबई और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैच में मुंबई ने विदर्भ और हिमाचल ने पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबाल पांच नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


पहला सेमीफाइनल मैच हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच था। इस मुकाबले में हिमाचल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 176 रन का स्कोर बनाया। सुमित वर्मा ने सबसे ज्यादा 51 रन बनाए। आकाश वशिष्ठ ने 53 और पंकज जायसवाल ने 27 रन की पारी खेली। वहीं पंजाब के लिए अभिषेक शर्मा और सनवीर सिंह ने दो-दो विकेट लिए। 

177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसके साथ ही पंजाब ने यह मैच 13 रन से गंवा दिया। पंजाब के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। अनमोलप्रीत सिंह ने 30 रन की पारी खेली। कप्तान मनदीप सिंह और रमनदीप सिंह ने 29-29 रन बनाए।  हिमाचल के कप्तान ऋषि धवन ने तीन विकेट लिए। वहीं, मयंक डागर को दो विकेट मिले। 
विज्ञापन


श्रेयस ने मुंबई को बनाया चैंपियन
दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई की टीम ने विदर्भ को पांच विकेट से हराया। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 164 रन बनाए थे। जितेश शर्मा ने सबसे ज्यादा 46 रन की पारी खेली। वानखेडे़ ने 34 और अथर्व ने 29 रन बनाए। मुंबई के लिए शम्स मुलानी ने तीन विकेट झटके। तुषार देशपांडे और शिवम दुबे को दो-दो विकेट मिले। 

165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने शानदार खेल दिखाया और पांच विकेट खोकर 19 गेंद रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। वहीं, पृथ्वी शॉ ने 34 और सरफराज खान ने 27 रन की पारी खेली। विदर्भ के दर्शन नलकंडे और अक्षय कर्णवार ने दो-दो विकेट लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें