आईपीएल सीजन-11 में दिल्ली डेयरडेविल्स का दौर बेशक खराब रहा हो, लेकिन टीम के युवा खिलाड़ियों के लिए अब तक का सफर काफी मजेदार रहा है। इसी बीच दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दोनों खिलाड़ी डांस करते नजर आ रहे हैं।
दिल्ली डेयरडेविल्स के एक फैन ने ट्विटर पर ऋषभ और श्रेयस को टैग करते हुए यह वीडियो शेयर किया है, जो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में जहां कप्तान श्रेयस अय्यर बेहद खामोशी से एक अंग्रेजी गाने पर डांस कर रहे हैं, वहीं ऋषभ बेहद मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं।