ऑफिशियल एंथम भी श्रेया की आवाज में
30 सितंबर को गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले उद्घाटन मैच से पहले उनका लाइव परफॉर्मेंस होगा। खास बात यह है कि उन्होंने टूर्नामेंट का ऑफिशियल एंथम सॉन्ग 'ब्रिंग इट होम' को भी आवाज दिया है। समारोह में थीमैटिक विजुअल्स और ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन के साथ उनका शो भव्य अंदाज में पेश किया जाएगा।
टूर्नामेंट का रोमांच और पुरस्कार राशि
महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 भारत में 12 साल बाद आयोजित हो रहा है। कुल आठ टीमें खिताब जीतने के लिए भिड़ेंगी। इस बार की इनामी राशि रिकॉर्ड स्तर पर रखी गई है। इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 13.88 मिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपये) होगी, जो 2022 में न्यूजीलैंड में हुए पिछले वर्ल्ड कप (3.5 मिलियन डॉलर यानी 31 करोड़ रुपये) से लगभग तीन गुना ज्यादा है। यह इनामी राशि पुरुष वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है।
ODI WC: महिला वनडे विश्व कप में इनामी राशि का नया इतिहास, चार गुना की बढ़ोतरी; विजेता टीम को 39.55 करोड़ रुपये