फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs PAK: फाइनल में हार के बाद पाकिस्तानी टीम पर बरसे शोएब अख्तर, हार की वजह बताई, कसूरवारों की लगाई क्लास

Mon, 12 Sep 2022 01:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

Shoaib Akhtar Slams Pakistan Team for Loss against Sri Lanka in Asia Cup 2022 Final PAK vs SL
 
विज्ञापन
शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 की शुरुआत में पाकिस्तान और भारत को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। दोनों टीमों के बीच फाइनल मैच होना भी लगभग तय था, लेकिन श्रीलंका ने उलटफेर कर भारत को हराया और फाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंची तो पाकिस्तान का चैंपियन बनना तय हो गया था। हालांकि, श्रीलंका के उरादे कुछ और ही थे। टॉस हारने के बावजूद इस टीम ने शानदार खेल दिखाया और 23 रन से फाइनल मैच जीत लिया। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के लिए श्रीलंका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करना बहुत मुश्किल नहीं था, लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने खराब खेल दिखाया और मैच हार गए। इस हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने पूरी टीम की जमकर क्लास लगाई है। 
विज्ञापन

बाबर से लेकर रिजवान तक सबको कोसा
शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान की हार के बारे में बात करते हुए कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और खुशदिल शाह को जमकर कोसा। उन्होंने कह "ये संयोजन काम नहीं करेगा। पाकिस्तान को तमाम चीजों के बारे में देखना होगा। फखर जमान, इफ्तिकार अहमद और खुशदिल शाह को भी अपने ऊपर विचार करना होगा। मोहम्मद रिजवान को भी ये समझने की जरूरत है कि टी20 क्रिकेट में 50 गेंदों में 50 रन करके कुछ हासिल नहीं होगा। इससे पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं होगा।" 

बाबर आजम पर शोएब ने कहा, "बाबर आजम रन नहीं करेंगे तो वे कुछ नहीं कर पाएंगे। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने रन नहीं बनाए। क्लास..क्लास..क्लास..क्लास छोड़ो भाई। जब आप फॉर्म होते हैं तो क्लास नजर आती है, लेकिन जब फॉर्म में नहीं होते तो क्लास नजर नहीं आती। आप पहली गेंद से ही मारने की कोशिश करते हैं।"

फखर जमान पर शोएब बोले "फखर जमान यार तेरी फॉर्म चली गई है, तू किधर चला गया है। फॉर्म गुम हो गई है, तू क्यों गुम हो गया है। पता नहीं क्या चल रहा है। इफ्तिखार और खुशदिल के साथ भी ऐसा ही है। ये कुल मिलाकर पाकिस्तान की गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग के नजरिए से बहुत ही खराब प्रदर्शन है। श्रीलंकाई टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें