फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvPAK: हार से मचा हाहाकार, बौखलाए अख्तर ने सरफराज को बताया 'बेवकूफ कप्तान'

Mon, 17 Jun 2019 05:23 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शोएब अख्तर, सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में भारत से हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद निशाने पर हैं। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने वर्ल्ड कप में भारत से मिली 89 रन से मिली हार के लिए सरफराज अहमद को जिम्मेदार ठहराया। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Sarfaraz Ahmed - फोटो : social Media
अख्तर ने यहां तक कह दिया कि सरफराज की 'बेवकूफाना कप्तानी' की वजह से पाकिस्तान की टीम हारी। शोएब ने अपने यूट्यूब चैनल पर विडियो पोस्ट कर सरफराज पर गुस्सा निकाला। बता दें कि अपनी फिटनेस और खेल को लेकर इस वक्त पाकिस्तानी टीम हर तरफ से घिरी हुई है। पाकिस्तानी फैंस भी उनपर जमकर सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Shoaib Akhtar - फोटो : file photo
शोएब ने विडियो में कहा, 'मुझे समझ में नहीं आता कि कोई कप्तान इतना अहमक (बेवकूफ) कैसे हो सकता है। सरफराज को क्या पता नहीं था कि हम लक्ष्य का पीछा करने में कितने कमजोर हैं। आपको पता होना चाहिए कि आपकी ताकत बल्लेबाजी नहीं गेंदबाजी है।'

4 of 5
सरफराज अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि टॉस जीतना अहम था लेकिन सरफराज को पहले बल्लेबाजी चुननी चाहिए थी। उन्होंने कहा, 'आप टॉस जीतकर आधा मैच तो वही जीत गए लेकिन उसके बाद क्या किया। आपने पूरी कोशिश की कि मैच हार जाएं। बेवकूफाना कप्तानी और बेवकूफाना प्रबंधन।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोएब अख्तर
शोएब ने आगे कहा, 'आप लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाते। 1999 में टीम में इंजमाम, युसूफ, सईद अनवर, शाहिद अफरीदी जैसे बल्लेबाज थे लेकिन 227 रन नहीं बना सके। यह जोखिम लेना ही नहीं चाहिए था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें