फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शोएब अख्तर ने पंत को दी खास सलाह, कहा- उन्हें कोई और नहीं रोक सकता

Thu, 18 Aug 2022 06:05 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक जैसे दो विकेटकीपर-बल्लेबाज शामिल हैं। ऐसे में कई विशेषज्ञों और पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि भारत को टीम में अधिक संतुलन जोड़ने के लिए, ऋषभ और दिनेश में से किसी एक को चुनना होगा।
विज्ञापन
शोएब अख्तर और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 शुरू होने का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। क्रिकेट टूर्नामेंट का 15वां संस्करण इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाना है। 27 अगस्त से शुरू होने वाली इस चैंपियनशिप में भारत का पहला मुकाबला 28 अगस्त को अपने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होगा। खास बात यह है कि इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक जैसे दो विकेटकीपर-बल्लेबाज शामिल हैं। ऐसे में कई विशेषज्ञों और पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि भारत को टीम में अधिक संतुलन जोड़ने के लिए, ऋषभ और दिनेश में से किसी एक को चुनना होगा। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ऋषभ को लेकर एक खास सलाह दी है। 
विज्ञापन


स्टार स्पोर्ट्स ने अपने एक पोस्ट में लिखा है, शोएब ने पंत के लिए कुछ खास सलाह दी है! जब भारत-पाकिस्तान फिर से शुरू होगा, तो क्या ऋषभ पंत गेम-चेंजर साबित होंगे? वहीं, इस पोस्ट में शोएब ने लिखा, "आने वाले समय में ऋषभ पंत सुपरस्टार बनने वाले हैं। यदि उन्हें कोई रोक सकेगा, तो सिर्फ पंत यानी वे खुद ही रोक सकेंगे।"

विज्ञापन

एशिया कप के लिए टीमें इस प्रकार हैं: 

टीम इंडियाः रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, अर्शदीप सिंह, अवेश खान, दीपक हुड्डा, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई।

अतिरिक्त खिलाड़ी : श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर

पाकिस्तान टीमः बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें