फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर भड़के शोएब अख्तर, नाराजगी जताकर दिया ईस्टर हमले का हवाला

Thu, 12 Sep 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पाकिसस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर श्रीलंका के उन 10 खिलाड़ियों पर भड़क गए हैं, जिन्होंने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान दौरे पर जाने से मना कर दिया था। उन खिलाड़ियों के इस फैसले पर इस पूर्व तेज गेेंदबाज ने नाराजगी जताई है।
 
विज्ञापन

2 of 4
Shoaib Akhtar
दरअसल, अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा 'यह काफी निराशाजनक है कि 10 श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है। पाकिस्तान ने हमेशा श्रीलंका क्रिकेट को सपोर्ट किया है। हाल ही में जब श्रीलंका में ईस्टर के दिन अटैक हुआ था तो हमने अपनी अंडर 19 की टीम को वहां भेजा था और हमारी पहली इंटरनेशनल टीम थी जो अपनी मर्जी से वहां गई थी।'
 

 
विज्ञापन

3 of 4
श्रीलंका - फोटो : social media
गौरतलब है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि शुरुआती टीम में शामिल खिलाड़ियों को 27 सितंबर से शुरू हो रही छह मैचों की सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी गई थी और 10 खिलाड़ियों ने इससे हटने का फैसला किया है। इन 10 खिलाड़ियों में ..
  •  निरोशन डिकवेला
  •   कुसल परेरा
  •  धनंजय डी सिल्वा
  •   थिसारा परेरा
  •   अकिला धनंजय
  • लसिथ मलिंगा
  •  एंजेलो मैथ्यूज
  •  सुरंगा लकमल
  •  दिनेश चंडीमल
 
विज्ञापन

4 of 4
श्रीलंका में हमला - फोटो : file photo
बता दें कि साल 2009 में पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंकाई टीम की बस पर लाहौर में आतंकियों ने हमला कर दिया था, उस वक्त आतंकियों की गोलीबारी में कई श्रीलंकाई खिलाड़ी बुरी तरह घायल हो गए थे। उसके बाद से कोई भी देश पाकिस्तान में क्रिकेट दौरा करने से मना करता रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें