फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोएब अख्तर ने पाक कप्तान को लताड़ा, द. अफ्रीकी खिलाड़ी पर किया था नस्लवादी हमला

Thu, 24 Jan 2019 06:09 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शोएब अख्तर
विज्ञापन

पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान हरफनमौला एंडिले फेलुकवायो के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणी करने वाले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को लताड़ा। शोएब ने कहा कि सरफराज का बर्ताव बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मैने जो सुना है, वह नाकाबिले बर्दाश्त है। यह काफी दुखद है। कप्तान के इन नस्लवादी बयानों की मैं कड़ी आलोचना करता हूं।' उन्होंने कहा, 'उसने भावावेग में ऐसा कह दिया होगा लेकिन ऐसा नहीं कहना चाहिए था। उसे इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।'

'ईएसपीएन क्रिकइन्फो' वेबसाइट के अनुसार सरफराज ने कहा था, 'अबे काले, तेरी अम्मी आज कहां बैठी है। क्या पढवा के आया है आज।' सरफराज ने हालांकि अपने इस बयान के लिए ट्वीटर पर माफी मांग ली है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें