टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज
अजीत अगारकर ने अपने ट्विटर हैंडल से इस चैलेंजिंग टूर्नामेंट के बारे में जानकारी दी है। खबर है कि स्विट्जरलैंड की जिस जगह पर यह क्रिकेट मैच खेले जाएंगे वहां का तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच रहता है। ऐसे में बर्फीले मौसम में इन दिग्गज खिलाड़ियों की कड़ी परीक्षा होगी। आइए दोनों टीमों के स्क्वाड पर एक नजर डालें:
डॉयमंड्स टीम- वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, महेला जयवर्धने, माइकल हसी, मोहम्मद कैफ, एंड्रयू सायमंड्स, जोगिंदर शर्मा, अजीत अगारकर, रमेश पवार, जहीर खान, लसिथ मलिंगा।
रॉयल्स टीम - शाहिद अफरीदी (कप्तान), ग्रीम स्मिथ, जैक्स कैलिस, ओवेस शाह, ग्रांट एलियट, अब्दुल रज्जाक, मैट प्रायर, डेनियल विटोरी, नेथन मैक्कुलम, शोएब अख्तर, मोंटी पनेसर।