फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया ओपन बॉक्सिंग : शिव थापा और सरिता सेमीफाइनल में पहुंच पदक किए पक्के

Tue, 30 Jan 2018 09:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शिवा थापा - फोटो : File
विज्ञापन
भारतीय मुक्केबाज शिव थापा (60 किग्रा) और एल सरिता देवी (60 किग्रा) ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर इंडिया ओपन मुक्केबाजी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य और तीन बार के एशियन चैंपियनशिप के पदक विजेता शिव ने उज्बेकिस्तान के श्रेबेक राखमातुलोव को पराजित कर अंतिम-4 में जगह बनाई। 
विज्ञापन


टॉप सीड शिव ने सतर्क शुरुआत करते हुए पहले तीन मिनट अपने विपक्षी का आकलन करने में लगा दिया था। असम के इस मुक्केबाज का सामना अगले दौर में हमवतन मनीष कौशिक से होगा जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में फिलिपिनो चार्ली सुआरेज को शिकस्त दी। दोनों मुक्केबाज पिछले वर्ष राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भिड़ चुके हैं। 

उधर, एशियाई कांस्य पदक विजेता अमित फांगल (49 किग्रा)ने कैमरुन के सिमप्लिस फोतसाला को 5-0 से पराजित कर दिया। अगले दौर में अमित का सामना लालबियाकिमा नुतलाइ से होगा जिन्होंने केन्या के सैफी हसन को मात दी। 
विज्ञापन

सरिता अंतिम-4 में प्रियंका चौधरी से भिड़ेंगी

सरिता देवी - फोटो : File
पूर्व वर्ल्ड और एशियन चैंपियन एल सरिता देवी ने थाईलैंड की पीमविलाई लाओपीम को 4-1 से पराजित कर अंतिम-4 में जगह बनाई जहां उनका सामना हमवतन प्रियंका चौधरी से होगा। प्रियंका ने इंडोनेशिया की हुसवातुम हसानबॉय को 5-0 से रौंद दिया। विश्व चैंपियनशिप की पूर्व रजत पदक विजेता स्वीटी बोरा (75 किग्रा) ने नेपाल की सरस्वती राणा को हराकर मात दी। वर्ल्ड यूथ चैंपियन शशि चोपड़ा ने सीनियर स्तर पर प्रभावित किया है। उन्होंने हमवतन संध्यारानी को मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

सोनिया लाथेर हारीं

सोनिया लाथेर - फोटो : File
टॉप सीड और वर्ल्ड चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सोनिया लाथेर (57 किग्रा) को हार का सामना करना पड़ा है। सोनिया को क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की क्रिस्टियन मारवान जेंबे ने 3-2 से पराजित किया। एक अन्य टॉप सीड और पूर्व एशियन चैंपियन व एशियन गेम्स की कांस्य पदक विजेता पूजा रानी (75 किग्रा) को भी क्वार्टर फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें