फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: शिमरोन हेटमायर को इस गलती की मिली बड़ी सजा, वर्ल्ड कप टीम से किए गए बाहर, ब्रूक्स की एंट्री

Tue, 04 Oct 2022 09:34 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमैका

सार

हेटमायर की फ्लाइट को पहले ही बदला जा चुका था। उन्हें एक अक्तूबर को टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होना था। हेटमायर ने पारिवारिक कारणों से दो दिन का समय मांगा था।
विज्ञापन
शिमरोन हेटमायर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को वर्ल्ड कप टीम से बाहर कर दिया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाने वाली टीम की फ्लाइट को छोड़ने की सजा मिली है। हेटमायर की जगह बल्लेबाज शामराह ब्रूक्स को दल में शामिल किया गया है। हालांकि, वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। ब्रूक्स सीधे मेलबर्न पहुंचेंगे। वेस्टइंडीज को सुपर-12 से पहले क्वालिफाइंग राउंड में खेलना है।
विज्ञापन
Trending Videos

हेटमायर की फ्लाइट को पहले ही बदला जा चुका था। उन्हें एक अक्तूबर को टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होना था। हेटमायर ने पारिवारिक कारणों से दो दिन का समय मांगा था। इस कारण तीन अक्तूबर को उन्हें फ्लाइट से जाना था। इस बार वह समय से एयरपोर्ट नहीं पहुंच पाए। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड इससे नाराज हो गया। उसने हेटमायर को टीम से ही निकाल दिया।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: बुमराह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, बीसीसीआई ने किया एलान, जल्द होगी विकल्प की घोषणा

पहले ही मिली थी चेतावनी
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला आनन-फानन में नहीं लिया था। उसने हेटमायर को पहले ही चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने और देरी की तो इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। हेटमायर समय से एयरपोर्ट नहीं पहुंचे। उन्हें इसकी कीमत वर्ल्ड कप टीम से बाहर होकर चुकानी पड़ी।

आंद्रे रसेल और सुनील नरेन - फोटो : सोशल मीडिया
ये भी पढ़ें: IND vs SA 3rd T20: विराट कोहली को तीसरे टी20 में दिया जा सकता है आराम, इस बैटर को मिल सकता है मौका

रसेल और नरेन भी टीम में नहीं

हेटमायर के अलावा विस्फोटक ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और दिग्गज स्पिनर सुनील नरेन भी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। इनदोनों को वर्ल्ड कप टीम में नहीं रखा गया है। ओपनर एविन लुईस की टीम में वापसी हुई है। बाएं हाथ के बल्लेबाज एविन लुईस ने पिछली बार वेस्टइंडीज के लिए 2021 में टी-20 वर्ल्ड कप में खेला था। वहीं, रसेल और नरेन को पिछले कुछ दिनों में चयनकर्ताओं ने कुछ खास तवज्जो नहीं दी है। रसेल और नरेन दोनों 2012 और 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे।

पूरन कप्तान और पॉवेल उपकप्तान
चयनकर्ताओं ने 15 सदस्यीय टीम में अनकैप्ड ऑलराउंडर यानिच कैरियाह और रेमन रीफर को जगह दी। टीम की कमान विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन संभालेंगे। वहीं, रोवमन पॉवेल उपकप्तान होंगे।

स्कॉटलैंड से पहला मुकाबला
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज विश्व कप से पहले दो मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम 17 अक्तूबर को अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड से भिड़ेगी। वेस्टइंडीज की टीम को क्वालिफायर मुकाबले खेलने हैं।
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम
निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उपकप्तान), यानिक कारिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉट्रेल, शामराह ब्रूक्स, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, काइल मेयर्स, ओबेड मैकॉय, रेमन रीफर, ओडियन स्मिथ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें