फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, ट्विटर पर शिल्पा ने मीडिया के बारे में क्या कहा?

Thu, 06 Jun 2013 07:52 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में सट्टेबाजी के मामले में पति राज कुंद्रा के फंसने के बाद एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी आरोपों से घिर चुकी हैं। ऐसी खबरे हैं कि इस मामले में पुलिस शिल्पा से भी पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन


आरोपों से घिरी शिल्पा फिलहाल बौखलाई हुई हैं और अपना गुस्सा वह ट्विटर पर निकाल रही हैं। शिल्पा सट्टेबाजी मामले में सबसे ज्यादा मीडिया रिपोर्टिंग से खफा हैं।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा वह यह देखकर बहुत परेशान हैं कि मीडिया हेडलाइंस लगाने में किस हद तक जा सकती है। उन्होंने लिखा कि मीडिया की रिपोर्टिंग उनके पूरे परिवार को तनावग्रस्त करने वाला है।
विज्ञापन


शिल्पा ने ट्वीट करके मीडिया से यह सब रोकने की अपील करते हुए लिखा- मीडिया गलत रिपोर्टिंग न करे। पेड रिपोर्टिंग करने के बजाय मीडिया जांच कर रहे आधिकारिक लोगों से बात करके सही स्टोरी करे।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मीडिया बिना किसी सबूत के उन पर दोषारोपण और अपमानजनक टिप्पणियां कर रही हैं जिससे वह बहुत दुखी हैं और इसे वह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी।

शिल्पा ने लिखा कि वह क्रिकेट से प्यार करती हैं इसलिए आईपीएल का पार्ट बनी हैं और उनको इस बारे में सफाई देते हुए बहुत दुख हो रहा है।

शिल्पा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए लिखा- मेरे ऊपर सट्टा लगाने का आरोप पूरी तरह से गलत है। मैंने कभी किसी क्रिकेट मैच पर कभी सट्टा नहीं लगाया।

शिल्पा ने ट्वीट किया कि स्पॉट फिक्सिंग जांच में और इसकी तह तक जाने में वह पूरी मदद करेंगी। मामला अभी न्यायाधीन है इसलिए वह इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें