दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 5 रन की रोमांचक जीत से राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के छठे सत्र का शानदार आगाज किया है। राजस्थान की इस जीत का गवाह टीम के मालिक राज कुंद्रा भी बने।
दिल्ली डेयरडेविल्स के घरेलू मैदान पर राज कुंद्रा पत्नी शिल्पा कुंद्रा और साली शमिता शेट्टी के साथ अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने आए थे।
दिल्ली की पारी में 18वें ओवर तक मैच राजस्थान के हाथों से फिसलती दिख रहा था। इसके बावजूद शिल्पा, राज और शमिता की तिकड़ी पवेलियन में खड़े होकर पूरे जोश-खरोश के साथ राजस्थान के खिलाड़ियों में जोश भरते दिखे।
जैसे ही राजस्थान 19वें ओवर में मैच पासा पलटा तीनों खुशी से झूम उठे। अंतत: राहुल द्रविड़ की अगुवाई वाली राजस्थान टीम ने अपने मालिक को जीत का तोहफा दिया।
मैच का लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें